विविध

नॉर्मल डिलीवरी से एक साथ 3 बच्चों का जन्म, सभी स्वस्थ

वारिसलीगंज (नवादा): वारिसलीगंज पीएचसी में शनिवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सामान्य प्रसव से तीन बच्चों को जन्म दिया। एक साथ तीन बच्चों की जन्म की जानकारी से शनिवार को दिन भर बच्चों को देखने को ले क्षेत्रवासियों में कुतूहल बना रहा।

इस संबंध की जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डा. आरती अर्चना ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर निवासी राजेश कुमार की पत्नी मिनता कुमारी को प्रसव पीड़ा बाद शनिवार की अहले सुबह पीएचसी वारिसलीगंज लाया गया। जहां अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों की देखरेख में महिला ने सामान्य प्रसव से तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार नवजात बच्चों में एक लड़का जिसका वजन 1 किलो 800 ग्राम व दो लड़की जिसमें एक का वजन 1 किलो 40 ग्राम तथा तीसरे बच्ची का वजन 1 किलो 50 ग्राम है। तीनों नवजात सहित प्रसूता माता पूर्णता स्वस्थ है।

प्रसव बाद जच्चा व बच्चा का चिकित्सीय जांच उपरांत घर भेज दिया गया। बता दें कि 28 दिन पहले भी शनिवार के दिन ही प्रखंड क्षेत्र की एक महिला ने वारिसलीगंज पीएचसी में सामान्य प्रसव से तीन बच्चे को जन्म दी थी। जिसमें दो लड़का और एक लड़की था। बताया कि प्रसव बाद जच्चा सहित तीनों बच्चा दोनों पूर्णता स्वस्थ था। एक साथ तीन बच्चों की जन्म की सूचना मिलते ही मां सहित पिता व अन्य परिजन में खुशी व्याप्त है। एक महीना में ही दूसरी बार पीएचसी में तीन बच्चे की सामान्य प्रसव से जन्म लेने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों तथा अस्पताल कर्मियों मे कोतुहल व्याप्त है।

एक से अधिक बच्चों का जन्म समान प्रक्रिया : एक से अधिक बच्चों के जन्म लेने के बारे में पीएचसी प्रभारी डॉ आरती अर्चना ने बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। बताया कि शुक्राणु और अंडाणु के निषेचन बाद गर्भाशय में बनने वाले जीवोट के अलग-अलग भाग में बट जाने के कारण एक से अधिक बच्चों का जन्म होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer