औरंगाबाद। पुलिस केन्द्र औरंगाबाद में आयोजित समाज सुधार अभियान कार्यक्रम को राजद जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव ने नौटंकी व दिखावा बताया है। कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार व सरकार के मंत्री खुद में सुधार लाएं, समाज खुद-ब-खुद सुधर जाएगा। मुख्यमंत्री शराबबंदी की बात करते हैं जिसका आए दिन मखौल उड़ाया जा रहा है। कहा कि एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण को लेकर छोटे-बड़े आयोजन व सभाएं रद्द किए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री का औरंगाबाद में कार्यक्रम आयोजित करना जानबूझ कर कोरोना संक्रमण को आमंत्रण देना है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं। चाहें वह रोजगार हो या शिक्षा या फिर अन्य जनता की मूलभूत सुविधाएं, मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से उन कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। जो जनता इनकी सच्चाई बखूबे जानती है। चाहें वह रोजगार के आभाव में युवाओं का पलायन हो या फिर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अभाव में अन्यत्र शिक्षा ग्रहण करना हो। कहा कि जो सरकार पिछले 17 सालों में व्यवस्था या समाज नहीं सुधार सकीं। वह भला अब क्या सुधार करेंगी। इन्हे केवल नौटंकी और बड़े-बड़े चुनावी दावे करने आते हैं। कहा कि आज युवाओं के 19 लाख रोजगार कहा है। इसके अलावा शराबबंदी की क्या हकीकत है। जनता सब जानती है। समाज का सुधार तब होगा जब लोगों को रोज़गर व शिक्षा मिलेंगी। समाज कल्याण तब होगा जब सरकार अपनी कमियों को सुधार करेगीं।
Related Articles
Check Also
Close
-
खादी ग्रामोद्योग केन्द्र से हजारों की हुई चोरीMay 15, 2022
-
पुलिस की छापेमारी में एक गांजा तस्कर गिरफ्तारJanuary 10, 2022
-
इवीएम में कैद हुए प्रत्याशियों के भाग्य, जाने किन जगहों पर मतदान हुआ संपन्नSeptember 25, 2021