विविध

निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नये का स्वागत 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। माली थाना परिसर में विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर जहां निवर्तमान थानाध्यक्ष पवन कुमार को विदाई दी गई। वहीं नए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व अन्य बुद्धिजीवियों ने हस्सिा लिया। निवर्तमान एवं नए थानाध्यक्ष को शाल, फूलमाला, बुके एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवकों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन उनके काम हमेशा याद किए जाते हैं। पवन कुमार को एक कुशल प्रशासक के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने दो वर्षों के कार्यकाल में अपने मैत्रीपूर्ण व्यवहार से थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति के दिलों में जगह बनाई।

उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायत चुनाव को बिना भेदभाव के शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाया। इस दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी। इसके अलावा अपने कार्यकाल में उन्होंने थाना क्षेत्र के कई अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। निवर्तमान थानाध्यक्ष ने कहा कि नव पदस्थापित थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार भी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे।

इस मौके पर बरियावां मुखिया विजय सिंह, बैरिया मुखिया उपेंद्र मेहता, सनौरा पंचायत के मुखिया, पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष संतोष सिंह, पप्पू पांडे, रंजय कुमार, अजय सिंह, निखिल कुमार, अभय सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer