
औरंगाबाद। ज़िले में हल्के आसमान बादल छाए रहने के साथ-साथ तापमान में बृद्धि होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र सीरीस के कृषि वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने कहा कि मई के महीने में अधिकतम तापमान अब तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही दर्ज किया गया था। लेकिन आगामी दिनों में अब अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखनो को मिलेगा।अगले पांच दिनों में मौसम में तापमान बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13, 14,15,16,17 मई को अधिकतम तापमान 38, 41, 44, 43, 42 तथा न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस समय 19-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में 5 एमएम बारिश दर्ज किया गया। आज दिनांक 12 मई 2022 को औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 37.6 एवं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।






