मगध हेडलाइंस औरंगाबाद। राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य ज़िला मुख्यालय स्थित ब्लॉक कॉलोनी से विशाल जुलूस निकाला गया। जो विभिन्न जगहों पर भ्रमण किया। जुलूस पूरी तरह शांति पूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान रामभक्तों में उत्साह चरम पर दिखा। जय श्रीराम के नारों से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय दिखा।
जुलूस में युवाओं ने अस्त्र-शस्त्र का शानदार प्रदर्शन किया। जगह-जगह लाठी खेल व तलवारबाजी का करतब युवाओं ने दिखाया। जुलूस में श्रीराम और हनुमान जी की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। हजारों की संख्या में लोग माथे पर केसरिया पट्टी बांधकर जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। प्रशासन के तरफ से निर्देश दिया गया था की किसी भी तरह की हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पुख़्ता इंतजाम किए गए थे। कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में संकड़ों पुलिस बलों को जगह-जगह तैनात किया गया था।