औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में जनेश्वर विकास केंद्र की आनुषंगिक इकाई साहित्य संवाद द्वारा भारत माता के अमर सपूत, देशरत्न, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित थे। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद ने आजादी की लड़ाई में सराहनीय भूमिका निभाई थी। चंपारण सत्याग्रह में महात्मा गांधी के बिहार आगमन पर उन्होंने सत्याग्रह में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई थी और गांधीजी के पद चिन्हों पर चलकर भारत माता को आजाद कराने में अमूल्य योगदान दिया था। आजादी के पश्चात स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति रहते हुए संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया था। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी राणा सुनील सिंह ने किया। आज के जयंती समारोह में पवन कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, विजेंद्र मेहता, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, सत्यजीत मिश्रा, राजू प्रसाद गुप्ता, अशोक प्रसाद, अनिल कुमार दुबे,अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
पीड़ित परिवार से मिलकर वार्ड सचिव ने दी सांत्वनाMarch 5, 2022
-
उत्तर कोयल नहर से युवती की शव बरामदSeptember 8, 2022
-
खेल-खेल से बच्चे की प्रतिभा आती है समाज के सामने : सहायक कमांडेंटNovember 26, 2021