औरंगाबाद। औरंगाबाद ज़िले के कुटुंबा प्रखंड स्थित नागवंशी नगर झखरी में अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के अवसर पर हथिया पहाड़ की गोद में अवस्थित कृष्ण-सुदामा गौशाला का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। गौशाला हेतु उक्त गांव के सामाजिक कार्यकर्ता स्व. यमुना सिंह के पुत्र राधेश्याम सिंह एवं स्व. ब्रह्मदेव सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह ने 3 एकड़ भूमि दान दी है।
इस गौशाला की निर्माण कार्य में नागवंशी सेना मंच के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के साथ कई ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका होगी। इस अवसर पर विशेष रूप से ग्राम पंचायत परता के मुखिया अशोक कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, दिनेश सिंह एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार पाठक मौजूद रहें।
इस निर्माण कार्य को मूर्त रूप देने के लिए नागवंशी सेना मंच के सदस्य विवेक कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह एवं हरेंद्र कुमार समेत अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भूमि पूजन संत छावनी झखरी के महंत श्री श्री 108 श्री केशव दास जी महाराज एवं संतोष कुमार मिश्र द्वारा संपन्न हुआ।