विविध

जगन्नाथ सिंह किंकर नाट्य कला मंच के प्रांगण में आयोजित की जाएंगी देव महोत्सव

मगध हेडलाइंस: देव (औरंगाबाद) देव प्रखंड स्थित सहदेव चौधरी पुस्तकालय के प्रांगण में जनेश्वर विकास केंद्र प्रखंड इकाई देव की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक नेमन राम मेहता ने किया। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं देव महोत्सव 2022 धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इस क्रम में 8 फरवरी को आयोजित होने वाले महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई गई। देव किला के समीप अवस्थित जगन्नाथ सिंह किंकर नाट्य कला मंच के प्रांगण में देव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दिन भगवान सूर्य की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी एवं सूर्य मंदिर से तालाब तक औरंगाबाद जिले का नाम देव करने वास्ते पद यात्रा निकाला जाएगा।तत्पश्चात, कार्यक्रम का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। विचार गोष्ठी में देव के ऐतिहासिक महिमा गरिमा विषय पर विचार संप्रेषण किया जाएगा। सम्मान समारोह में देव महोत्सव 2021 में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संध्या समय में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आज के महत्वपूर्ण बैठक में महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, जसवंत कुमार सिंह ,रामाश्रय सिंह, सुरेश विद्यार्थी, अनिल सिंह, निर्मल कुमार ,रवि रंजन प्रकाश, संतोष कुमार सिंह, इकबाल अहमद, किरण देवी, मीना देवी, बलराम सिंह चंद्रवंशी, चितरंजन यादव समेत अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer