विविध

विधि संघ के पूर्व अध्यक्ष पुण्यतिथि पर किए गए याद

देश-विदेश के सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक घटनाक्रमों पर करते थे सटीक विश्लेषण 

औरंगाबाद। जिला विधिक संघ औरंगाबाद के त्रिभुवन सिंह स्मृति कक्ष में विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता त्रिभुवन प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने किया। जबकि संचालन बिन्दा प्रसाद अग्रहरि ने किया। सर्व प्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि त्रिभुवन प्रसाद सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजस्तरीय कमिटी के सदस्य थे। भाकपा के तीन बार जिला मंत्री रहे थे। 2005 में जिला विधिक संघ औरंगाबाद के महासचिव रहे थे। इसके अलावा वे अपनी पार्टी से सांसद व विधायक की चुनाव लड़ें।गरिबों व शोषितों के मसीहा थे, छात्र जीवन से ही समाज सेवा से प्रेरित थे। आम जनों के हिमायती थे। देश-विदेश के सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक घटनाक्रमों पर सटीक विश्लेषण करते थे।

कहा कि ऐसे महापुरुष का पिछले साल निधन जिला विधिक संघ व अधिवक्ता समाज औरंगाबाद के लिए अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं किया जा सकता है। वर्ष 1970 में विधिक संघ औरंगाबाद के सदस्य बने। उन्होंने अपनी जीवन के अमूल्य 51 साल विधिक संघ व विधि व्यवसाय में योगदान दिया। उनके सेंकड़ों जुनियर अधिवक्ता रहे थे। इस मौके पर जिला विधिक संघ के महासचिव नागेंद्र सिंह, लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, अवध किशोर शर्मा, विजय कुमार पांडेय, बैजनाथ प्रसाद, कमला प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद योगी, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक पासवान, राधे श्याम मिश्रा, यमुना प्रसाद सिंह, सतीश कुमार स्नेही, क्षीतिज रंजन, श्रवण सिंह, अनंत देव नारायण सिंह, यमुना प्रसाद सिंह, काली प्रसाद, सियाराम पांडे, रामकिशोर सिंह, धक्कड़ सिंह,मो जावेद, विनोद कुमार, अजित कुमार, अजय शरणं वर्मा, मो. नेजामुद्दीन, तेतर रजक, उमेश वर्मा, केदार सिंह, संजय कुमार सिंह, राधे श्याम प्रसाद, ग्रिजेश सिंह, मधेश्वर पासवान, इंद्रदेव यादव, संतोष कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer