क्राइम

फांसी के फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति द्वारा हत्या का आरोप

घटना के बाद ससुर व देवर गिरफ्तार,  दहेज को लेकर की हत्या का आरोप

मदनपुर (औरंगाबाद) मदनपुर थाना अंतर्गत पड़रिया में सोमवार की देर रात एक पति ने अपने पत्नी को दहेज को लेकर गले में गमछा का फंदा लगा हत्या कर दी और इसके बाद पति ने लोगों दिग्भ्रमित करने के लिए शव को घर की छत से लटका दिया। ताकि यह हत्या नहीं आत्महत्या है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

पुलिस त्वरित कारवाई करते हुये मृतिका के ससुर व देवर को धर दबोचा है। जबकि अब तक पति फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका की मां शेरघाटी निवासी ललीता देवी पड़रिया पहुंची और बेटी शव देख कर रोने बिलखने लगी।उसने बताया कि दमाद हिमांशु शर्मा ने दहेज को लेकर हमारी पुत्री की हत्या कर दी। वह हमेशा दहेज को लेकर हमारी पुत्री को मारपीट व प्रताड़ित किया करता था और जान से मारने की धमकी भी दिया करता था।

अंततः उसने हत्या कर दिया। मृतिका के मां ने बताया कि हमारी पुत्री प्रतिमा की शादी बड़े अरमान व धुमधाम से हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार पड़रिया निवासी गनौरी शर्मा के पुत्र हिमांशु शर्मा से 2018 में की थी। शादी के बाद दहेज में रुपए की मांग कर रहा था जिसके लिए मारपीट व प्रताड़ित करता था। वहीं रुपए नहीं देने के कारण उसकी हत्या कर दी गई। पड़रिया ग्रामीणों के बीच सामाजिक रुप से समझौता भी किया गया था। पुलिस से भी गुहार लगाए थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मामले में आगे की कारवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer