– पप्पू यादव
रफीगंज (औरंगाबाद) प्रेमी जोड़े के जिद्द के आगे परिजन झुके। इसके बाद दोनों की रीति रिवाज के साथ थाना परिसर में शादी संपन्न कराया गया। यह मामला रफीगंज थाना की हैं। जहां परिसर में स्थित बजरंगबली मंदिर में थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव की मध्यस्थता से यह शादी संपन्न हुआ।
दोनों प्रेमी जोड़ों बालिग हैं जिनका प्रेम प्रसंग पिछले दो सालों से चल था। हालांकि इनके परिजन इस प्रेम-प्रसंग के खिलाफ थे। लेकिन काफ़ी समझने बुझाने के बाद दोनों के परिजन मान गए। इसके बाद प्रेमी जोड़े की पूरी रीति-रिवाज के साथ शादी करवाया गया।
शादी के उपरांत परिजनों नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि एक प्रेमी जोड़े की शादी दोनों परिजनों के रजामंदी से थाना परिसर में कराया गया है। हालांकि पूर्व में दोनों के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों के परिजन मान गए।
गोरडीहा पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक मूलरूप से रफीगंज थाना अंतर्गत मई गांव निवासी बिंदेश्वर शर्मा के पुत्र विवेकानंद कुमार है। जबकि युवती गया ज़िले के चेरकी थाना अंतर्गत बधोखाप गांव निवासी अंबिका मिस्त्री की पुत्री प्रिया कुमारी है।
उन्होंने बताया कि दोनों के बीच करीब दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का फोन पर बात भी किया करते थे। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि एक-दूजे के होने का प्रण ले लिया। परिवार के लोग शादी से नाराज थे। लेकिन काफ़ी समझने बुझाने के बाद दोनों की शादी कराई गई।
इस अवसर पर ए.एस आई सोहन सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उप मुखिया ओम प्रकाश भारती, रोहित कुमार, परिजन पहलाद कुमार, पंकज कुमार, टिकू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।