राजनीति

मुखिया संघ के अध्यक्ष बने विजेन्द्र कुमार यादव, विकास का किया दावा

औरंगाबाद। देव प्रखंड अंतर्गत देव मोड़ के समीप अतिथि होटल में मुखिया संघ के अध्यक्ष पद की चुनाव हेतु बैठक आहुत की गई जिसमें सर्वसम्मति से दुलारे पंचायत मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। जहां नव निर्वाचित अन्य मुखिया सदस्यों द्वारा उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

नव निर्वाचित मुखिया सदस्यों ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में संघ सुचारू पूर्वक अपना काम करेगा। वहीं मुखिया लोगों के हक की लड़ाई में संघ तत्पर रहेगा। साथ ही कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए हम लोगों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।

वहीं इस दौरान नव निर्वाचित प्रखंड संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर जोर दिया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य पूरे किए जायेंगे और नागरिकों की हरसंभव मदद की जायेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं पर मुख्य फोकस रहेगा।

वहीं इसके अलावा आंगनबाड़ी सेविका की बहाली को लेकर संघर्ष करूंगा। गरीबों को आवास योजना का लाभ शत-प्रतिशत दिलाने का कार्य करूंगा। पदाधिकारियों द्वारा अवैध कमाई व डीलर के मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस बठैक की अध्यक्षता हसोली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर पश्चिमी केताकी मुखिया धीरेंद्र राम समेत कई अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer