औरंगाबाद। शनिवार को जम्होर थाना में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित एक मामला निबटारे की कोशिश की गयी। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दरबार में एक फरियादी की कागजी साक्ष्यों के आधार पर भूमि विवाद से जुड़े दोनों पक्षों की सहमति से न्याय संगत तरीके से मामले का निबटारा कराया गया। वहीं इसके बाद दोनों पक्ष संतुष्ट व खुश दिखे। थानाध्यक्ष ने बताया की सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित की जाती है जिसमें जमीन से संबंधित शिकायतों को सुना जाता है। साथ ही साथ उचित सलाह दी जाती है। ताकि जमीनी विवाद में कोई अप्रिय घटना नहीं घट जाए, उसे रोकने के लिए यह आयोजन आगे भी किया जायेगा।
Related Articles
Check Also
Close
-
60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को दिया जा रहा हैं बूस्टर डोजJanuary 10, 2022
-
प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी का मिला पदभारDecember 14, 2021
-
पुलिस की असमर्थता का दो किशोर को मिला लाभSeptember 2, 2022
-
चुनौतियों से निपटने में विफल है ‘लॉलीपॉप बजट’February 1, 2022