पटना। अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार प्रदेश के सदस्यों ने शिवहर जिला के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 4 से पार्वती देवी के निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया है। विदित हो कि पार्वती देवी बिहार प्रदेश तेली महासभा के बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम बहादुर प्रसाद गुप्ता की धर्मपत्नी है। इनके जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए युवा अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश महिला अध्यक्ष जदयू नेत्री प्रोफेसर शकुंतला गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रोफेसर अरविंद साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी सहित तमाम तेली महासभा के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के पत्नी के जिला परिषद सदस्य चुने जाने पर बिहार प्रदेश में तेली समाज को एक मजबूती मिली है। निकट भविष्य में इससे तेली समाज के संगठन से लोगों का जुड़ाव होगा। सामाजिक अपनत्व एवं भाईचारा का उत्कर्ष होगा।
Related Articles
Check Also
Close
-
दो व्यक्ति शराब के नशें में गिरफ्तार, भेजे गए जेलFebruary 27, 2022
-
कालाबाजारी के आराेप में खाद दुकानदार गिरफ्तारDecember 15, 2021