मगध हेडलाइंस : औरंगाबाद। सम्राट चौधरी का राजनितिक पाठशाला राजद रही है और उनके प्रथम शिक्षक पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ही रहे हैं, जिन्होंने राजनीति का काकहरा सिखलाया। यह बात राजद जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के ब्यान पर राजनितिक पलटवार करते हुए कही है। दरअसल सम्राट चौधरी एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचे थे। इस दौरान सम्राट चौधरी ने एक सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर राजनितिक कटाक्ष किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के सहयोग से लालू प्रसाद यादव हाड़ में हल्दी लगी थीं, तब जाकर वह बिहार के मुख्यमंत्री बने थे जिस पर राजद जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी भाड़े वाले संगठन का कितना विस्तार करेंगे सबको पता है। उनका कोई एक राजनितिक पार्टी नहीं रहा है और न ही उनका कोई अपना विचारधारा है। ये राजनितिक लाभ के लिए किसी के साथ जा सकते हैं। वे मत भूले की उनका राजनितिक पाठशाला राजद ही रहा हैं। आज इनसे देश की गरीबी भुखमरी व महंगाई परे है। ये लालू प्रसाद यादव की कृपा से मंत्री बने और आज शेखी बघार रहे हैं। उन्होने कहा कि सम्राट चौधरी पहले अपने परंपरागत सीट को जीत लें। तब भाजपा को जिताने की बात सोचें। बिहार में भाजपा सिर्फ कागज और मीडिया में है, धरातल पर नहीं। पंचायत के पंचायत जहां कोई बीजेपी का नाम लेने वाला नहीं है। आज भाजपा का गिरोह कॉर्पोरेट के सहारे मिथ्या प्रचार कर समाज में नफरत बांट रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण ही बिहार में भाजपा का वजूद था। अब नीतीश कुमार उनके साथ नहीं है, यानी आने वाले समय में बीजेपी दिखाई भी नहीं देगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
मामूली कहासुनी पर युवक ने खाया जहर, हालत चिंताजनकNovember 18, 2022
-
नौकरी के नाम पर छात्रा को भगाया, अपहरण का मामला दर्जDecember 18, 2023