राजनीति

पार्टी की मजबूती में संगठन महामंत्री का रहा हैं कई अहम योगदान

औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गयी जिसके मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया थे। वहीं इस मौके पर सांसद सुशील कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री सह विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद राजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ० राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद चन्द्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश मंत्री अजय यादव, भाजपा वरीय नेता सुनील कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सह जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह प्रमुख रूप से मैजूद रहें। इस दौरान संगठन महामंत्री ने प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी आधारित विचार विमर्श किया। ऐसा माना जाता है कि भीखूभाई दलसानिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों को मानने वालों में से एक हैं, जो 1997 में भाजपा से जुड़े। वहीं पिछले 20 वर्षों से गुजरात में भाजपा के संगठन मंत्री रहे। संगठन मंत्री रहते हुए उन्होंने पार्टी और संगठन को काफी मजबूती प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे एक कार्य कुशल एवं प्रतिभावान होने के होने के साथ साथ, आज पिछले दो दशक से भी अधिक समय तक वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इधर इनके संगठत मंत्री बनने से बिहार के तमाम कार्यकर्ताओं में उत्साह व खुशी का माहौल है। इस दौरान संगठन महामंत्री ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतिजा हैं कि आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारा लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर आधारित है। हमारी पार्टी आम अवाम के विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। इस कार्यक्रम के उपरांत संगठन महामंत्री सांसद आवास सिंह कोठी पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बातचीत को लेकर पहुंचे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, नगर परिषद चैयरमैन उदय गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, अनिल सिंह, विनय शर्मा, अशोक सिंह, राधेश्याम शर्मा, भोला सिंह, सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, गौरव अकेला, बलराम सिंह उर्फ भोला सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, राजकुमार सिंह, जिला जिला मंत्री धर्मेन्द्र शर्मा, आलोक सिंह, तीर्थ नारायण प्रसाद वैश्य, जिला प्रवक्ता, उज्जवल सिंह, अश्विनी तिवारी, अनिल मालाकार, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,कवि सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता, मंडल अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रदीप चौरसिया, धनन्जय सिंह, रवि सिंह, भरत सिंह, अनुज सिंह, रविन्द्र शर्मा, विनय शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, गुड़िया सिंह, सुमन अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, मनोज प्रमार, अनुज सिंह, रणजीत कुशवाहा, मोनिंदर कुमार, चुन्नू शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री दिपक सिंह, रवि कुमार सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer