मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मंगलवार की शाम ज़हरीले सर्प को काटने से एक छह वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। यह मामला दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव की हैं। किशोर की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के तेल्हारा बिगहा गांव निवासी नीरज कुमार के पुत्र रितिक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार किशोर अपने नानी के घर अंकोरहा गांव में रहता था। मंगलावार की शाम वह गांव के ही बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी क्रम में उसे एक ज़हरीले सर्प ने काट लिया। इसके बाद उसे परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर ले गए ले गए जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज़ के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि इस दौरान परिजन किशोर का पोस्टमार्टम कराएं बिना ही शव लेकर घर चले गए। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Check Also
Close
-
98 हजार अवैध निकासी के मामले में प्राथमिक दर्जNovember 11, 2022
-
जालसाजी कर अवैध रूप से जमीन कब्जा करने वाला आरोपी गिरफ्तारOctober 2, 2023