
मगध हेडलाइंस: औरंगबाद । नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में महिला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुऐ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित उपहारा थाना क्षेत्र एक गांव निवासी नटवर उर्फ कौशल कुमार हैं। वहीं इस कांड के तीन अन्य अभियुक्तों पिता और दो पुत्रों की पुलिस तलाश कर रही हैं। जानकारी देते हुऐ पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय नव वैभव ने बताया कि 29 नवंबर की देर शाम एक नाबालिक लड़की अपने एक मकान से दुसरे मकान में जा रही थी, इसी क्रम में आरोपितों ने 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। मामले में पीड़िता के परिजनों ने चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया था जिसमें महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी के नेतृत्व में मुख्य आरोपित को आज गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा मुख्य आरोपित के दो अन्य भाई सतीश कुमार एवं रणधीर कुमार तथा उसके पिता गोपाल यादव की तलाश की जा रही हैं। पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे जेल भेज दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष आरती कुमारी मौजूद रहीं।