
औरंगाबाद। ज़िले में प्रशासन के चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार की सुबह 7 बजें से मतदान शुरू हुआ जो निर्धारित समय 4: 30 बजें तक चला। इसके बाद मतगणना आरंभ हुआ जिसमें आए चुनावी नतीजों के मुताबिक सदर प्रखंड से महेश्वर सिंह अध्यक्ष बने। वहीं बारुण से मिथलेश कुमार, नबीनगर से संजय सिंह, कुटुंबा से छोटेलाल पांडेय, हसपुरा से जयकृष्ण पटेल, मदनपुर से निर्विरोध पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह, गोह से सुरेश प्रसाद यादव, देव से अरविंद सिंह, रफीगंज से अशोक सिंह एवं दाउदनगर से रामवचन सिंह अध्यक्ष बने।







