
– राम विनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) 11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार पंच सरपंच संघ ने गोह प्रखंड कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। धरना पर बैठे सरपंच संघ के अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि सरकार हमारी 11 सूत्री मांगे पुरी नहीं कर रही है। इसलिए यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मांगे पूरी नहीं हुई तो त्यागपत्र देंगे। मंगलवार को गोह प्रखंड परिसर में पंच सरपंच संघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया है। धरना में काफी संख्या में पंच और सरपंच संघ के लोग मौके पर उपस्थित हुए हैं। इसके बाद सभी प्रखंडों में पंच सरपंच संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
पंच सरपंच संघ ने कहा कि हमारी 11 सूत्री मांगों में कहा गया है कि सरपंच को मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत कर ग्राम कचहरियों को अविलंब पुलिस चौकीदारों और प्रहरी की स्थाई नियुक्ति कर हथकड़ी और विकासात्मक कार्यों की समीक्षा जांच सहित सर्व सुविधा संपन्न बनाए। सभी सरपंच और उपसरपंच पंचगणों को जनसंख्या के आधार पर वेतन, भाता सुरक्षा स्वास्थ्य और पूर्ण बीमा सहित वर्ष 2006 से निर्धारित ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन प्रदान किया जाए।
पंच सरपंच संघ ने कहा कि 11 सूत्री मांगे पूरी नहीं हुई तो बात होकर गांधी जयंती पर चंपारण से न्याय यात्रा प्रारंभ कर सभी जिलों का भ्रमण करते हुए मुख्यालय पहुंचकर सामूहिक त्यागपत्र देंगे। इसकी जवाब देही बिहार सरकार, शासन प्रशासन की होगी।मौके पर उपाध्यक्ष मृतुजय पाठक सचिव आरती देवी,धनंजय उपाध्याय, लालदेव दास,रीता देवी, रंजू देवी, बसन्ती देवी मनोरमा देवी, सहित प्रखंड के सभी पंच व सरपंच मौजूद थे।