विविध

देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

(राम विनय सिंह)

मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के उपहारा में देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत कथा में कथावाचक श्री श्री 10008 स्वामी हरेरामाचार्य जी महाराज ने कहा की हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। लोगों में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से लोगों में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं।

इसके श्रवण से व्यक्ति के विचार के साथ आचरण में भी स्वयं बदलाव होने लगता है। सन्मार्ग पर चलने से पाप भी पुण्य में बदलने लगते हैं।ततपश्चात इस अवसर पर यज्ञ मंडप में यज्ञाचार्य स्वामी हरेरामाचार्य महाराज के अगुवाई में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार किया।वैदिक ऋचाओं के पाठ के साथ हवन आहुतियां दी गयी। इसके बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हवन-यज्ञ में शामिल सभी महिलाएं एवं ग्रामीण यज्ञ के पूर्णाहुति में भाग लिया।

यज्ञ के समापन के अवसर पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला का परिक्रमा कर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। कथा के अंत पर सभी साधु संतों को दान दक्षिणा देकर भावपूर्ण विदाई दी गई।

Related Articles

इस दौरान यज्ञ समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष सौरव राज, सचिव नीरज नयन शर्मा, उप सचिव रौशन साहू, कोषाध्यक्ष शंभू कुमार साव, उप कोषाध्यक्ष राम कुमार, सलाहकार राहुल शर्मा , सहयोगी: रवि कुमार,मुन्ना कुमार, मंटू शर्मा, राजू शर्मा, पप्पू चौधरी, रामचंद्र साव पुरषोत्म कुमार, सरपंच राम कुमार, शिक्षक राहुल शर्मा, रवि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer