मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। ज़िला मुख्यालय स्थित दानी बिगहा डीएवी विद्यालय परिसर के प्रांगण में जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने इस दौरान बच्चों के मॉडल की काफी सराहना की।
लगभग आधे घण्टे से अधिक जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों से बातें की गई एवं उन्होंने विभिन्न मॉडलों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं विज्ञान के प्रति बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
डीएवी प्रांगण में महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी में जिला पदाधिकारी द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों को महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन मूल्यों को चरितार्थ करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।