औरंगाबाद। चोरी के वाहन काटने के आरोप में पांच लोगों को नगर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि सूचना मिली की शहर के फार्म पर एक कबाड़ दुकान में चोरी की गाड़ियों को काटने का धंधा चल रहा हैं जिसके आलोक में छापेमारी की गई। जहां एक काबाड़ दुकान मालिक सोहेल असलम, विनोद कुमार, संजीत कुमार, शाहपुर निवासी रोहीत कुमार एवं रोहतास ज़िले के नोखा निवासी जंग बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इसके अलावा मामले में एक अन्य व्यक्ति की छानबीन की जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
Related Articles
Check Also
Close
-
जन संपर्क में निवर्तमान ज़िला पार्षद ने लगाया जोरOctober 9, 2021
-
पूर्व मुखिया के धमकी पर पीड़ित ने दिया थाने में आवेदनNovember 7, 2021
-
जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित की गयी निशुल्क चिकित्सा शिविरNovember 15, 2021
-
चोरों ने हाई स्कूल से ताला तोड़कर उड़ाए कई समानFebruary 19, 2022







