राजनीति

जन संपर्क में निवर्तमान ज़िला पार्षद ने लगाया जोर

       डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। दाउदनगर प्रखंड के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक (दाउदनगर उत्तरी) के निवर्तमान जिला पार्षद एवं प्रत्याशी रामकृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने केरा, कनाप बसन बिगहा, देवी बिगहा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और आम जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से बात की और आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम जनता का उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। जिला पार्षद पद पर रहते हुये उन्होंने क्षेत्र का विकास कराने का हर संभव प्रयास किया है। लोगों के सुख-दुख में भागीदार बनते रहे। जब भी जनता को उनकी आवश्यकता हुई तो वे आगे रहे। यही कारण है कि इस बार भी उन्हें आम जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। जनता उन्हें अवसर प्रदान करती है तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जायेगा। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।

2 Comments

  1. Pingback: 다시보기
  2. Pingback: 늑대닷컴

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer