मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 13 मई को दहेज रहित आदर्श विवाह समारोह को बढ़ावा देने के निमित्त संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। कार्यक्रम संयोजक सुरेश विद्यार्थी एवं सहसंयोजिका कविता विद्यार्थी ने बताया कि महाराजगंज रोड स्थित बाल बिहार से दक्षिण दुर्गा गेस्ट हाउस में कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश चतुर्वेदी, पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक कुमार सिंह, संयुक्त वाणिज्य कर आयुक्त नरेश कुमार, प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ममता रानी के कर कमलों से होगी। “दे दिया घर का दिया, फिर भी कहते क्या दिया” विषय पर विचार गोष्ठी, आदर्श विवाह को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। वर्तमान परिवेश में दहेज रहित आदर्श विवाह करना एक साहसिक कार्य है। इससे सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का मौका मिलता है। साथ ही साथ समाज के उस तबके को भी संदेश मिलता है जो इस कार्य को करने के लिए सोचता जरूर है लेकिन कार्य रूप देने में स्वयं को अक्षम महसूस करता है।
Related Articles
Check Also
Close
-
भाजपा नेताओं ने प्रभारी मंत्री का किया भव्य स्वागतNovember 7, 2021
-
उर्वरक निगरानी समिति की हुई बैठकDecember 11, 2021
-
पत्रकारिता में रोज़गार की हैं असीम संभावनाएं : प्रो. नायकOctober 20, 2022
-
विधिक संघ चुनाव की घोषणा, 23 दिसंबर को होगी मतदानDecember 4, 2021