– महताब अंसारी
कोंच (गया) कोंच एवं आंती थाने के परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर समस्या को निपटारा किया गया। कोंच में अंचलाधिकारी योगेंद्र कुमार के द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या को सुना गया जबकि कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद एवं आँती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोध गया आगवन को लेकर ड्यूटी लगाया गया था उसे लेकर जनता दरबार में मौजूद नहीं रहें। कोंच के जनता दरबार में मुड़ेरा, मननपुर, नथुनी बिगहा आदि गांव से फरियादी आये और उनकी आवेदन को प्राप्त कर राजस्व पदाधिकारी बिनीत ब्यास को निपटारा करने को कहा। इधर आँती थाना में रामजन्म सिंह एस आई के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम तिनेरी, कैथी एवं नारायनपुर से जमीनी विवाद को लेकर फरियादी आये और उनका निपटारा किया गया।