विविध

अब लड़किया पापा की परियां नहीं, शेरनियां बने – फोगाट

संघर्ष समाधान का हैं प्रक्रिया, उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अहम - सांसद 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। भारत सोने की चिड़िया अपनी ज्ञान और विज्ञान की बदौलत रहा है। भारत की सनातन संस्कृति को मिटने की कोशिश करने वाले खुद मिट गए, लेकिन हम आदि काल में भी थे और अंत तक रहेंगे। यह बात कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण विजेता दंगल गर्ल सह भाजपा नेत्री बबिता फोगाट ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं।

बबिता फोगाट गुरुवार को सदर प्रखंड के देव स्थित श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज द्वारा आयोजित वाई – 20 चैपाल कार्यक्रम में पहुंची थीं। वह इस कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि थी। जहां मौके पर सांसद सुशील कुमार सिंह के अलावा भाजपा नेता सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं जिला महा मंत्री मुकेश कुमार सिंह मौजूद रहे। छात्र – छात्राओं को सबोधित करते हुए बबिता फोगाट ने कहा कि आपके आतित्थ्य से काफी प्रभावित हूं।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति युवाओं पर निर्भर करती है। युवा ही देश का भविष्य हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवाओं का देश है। युवा चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिहार और उत्तर प्रदेश को आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर माना माना जाता था।

उन्होंने कहा कि हमें जो इतिहास पढ़ाया गया है। वह गलत पढ़ाया गया है। हम सबने अपने बुजुर्गो से सुना होगा की भारत कभी विश्व गुरु हुआ करता करता था। विश्व गुरु इस लिए हुआ करता था की, यहां की जो चीज़ें तैयार की जाती थी वह विदेशों में जाता था लेकिन आज स्थित यह है, हम विदेशी चीजों पर आश्रित हैं।

Related Articles

हमारे यहां गुरुकुल तब हुआ करता था, जब विदेशों में स्कूल नहीं होते थे। गुरुकुल खत्म हो रहे हैं। हम पुनः विश्व गुरु कैसे बने इसके लिए प्रयास करना होगा। भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। हमारे इतिहास को मुगलों ने बदल दिया। लेकिन मोदी सरकार ने शिक्षा प्रणाली में बदलाव किया हैं जिसमें कई ऐतिहासिक बातों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि नारी में पूरी दुनिया को आकार देने की शक्ति है, बस आपको अपनी शक्ति पहचानने की जरुरत है। महारानी लक्ष्मी बाई का जीवन हर नारी के लिए प्रेरणा श्रोत है। उनके जीवनी से आप सभी को सीख लेनी चाहिए। वही माता-पिता से उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि आप अपनी बेटियों को परी या गुडिया नहीं शेरनी बुलाएं और बच्चों को डरना नहीं डर से लड़ना सिखाएं, बेटियों को धाकर बनाएं।

सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा आज का भारत विश्व के सबसे बड़े देशों का समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। यह हर भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। जी -20 की अध्यक्षता करना ऐतिहासिक हैं। आज दुनियां में देश की चमक और धमक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से है। उनके सफल नेतृत्व से देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास संभव हुआ। सांसद ने भी बबिता फोगाट की बातों को दुहराया और नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। छात्रों से कहा कि आप अपने जिवन में संघर्ष को महत्व दे, संघर्ष समाधान का वह प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति अपने जीवन के उद्देश्यों की पूर्ति करता है। इस अवसर पर श्री भागवत प्रसाद सिंह बीएड कॉलेज के निदेशक अभय कुमार, भापजा नेता प्रफुल सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्षा अनीता सिंह, गुड़िया, जुलेखा खातून समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer