
– डी के यादव
मगध हेडलाइंस: कोंच (गया) प्रखंड के आंती में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शनिदेव का प्राण प्रतिष्ठा सहित चार दिवसीय महायज्ञ सम्पन्न हो गया। शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ जलभरी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की जिसके उपरांत चार दिवसीय महायज्ञ किया गया जिसमें मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा का स्थापना किया गया। 
प्रतिमा स्थापित करने के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्य किया गया। उक्त कार्यक्रम में सच्चिदानंद मिश्रा, विवेकानन्द मिश्रा, महेश मिश्रा, रामाधार मिश्रा, नित्यानंद मिश्रा आदि समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण की।














