जीविका दीदीयों की चार सदस्यों द्वारा की जा रही हैं तालाब की देखरेख
औरंगाबाद। प्रदेश में रोजगार सृजन और नीली क्रांति को बढ़ावा देने को लेकर बिहार सरकार ने तालाबों में मछली पालन की योजना बनाई है जिसमें जीविका दीदियां द्वारा औरंगाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कर्मा भगवान पंचायत के कोशडीहरा टोला ग्यासपुर में मछली उत्पादन किया जा रहा हैं। इसकी शुरुआत सात महीने पहले की गई थी। इस तालाब में क़रीब दस हज़ार मछलियों का बीज डाला गया था जिसमें प्रति सप्ताह मछलियों की बिक्री होनी शुरू हो गई है। जीविका दीदी मालती देवी और रंजू देवी ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा मछली पालन के लिए तालाब का आवंटन हुआ था जिसमें तकनिक के आधार पर पहले तालाब की साफ़ सफाई करवाया गया।
इसके बाद 29 अक्टूबर 2021 को तालाब में 14 किलोग्राम मछली का बिज़ डाला गया था जिसमें अब प्रत्येक मछली का वजन लगभग 500 ग्राम से अधिक हो चुका हैं। इस तालाब की देखरेख चार दीदियों के द्वारा किया जाता है। प्रत्येक दिन समय पर इन्हें चारा व उचित मात्रा में पानी तथा अन्य प्रबंधन किया जाता है। ऐसे में उम्मीद हैं कि इससे अच्छी आमदनी होंगी। उन्होंने बताया कि इसकी प्रेरणा हमें जीविका के अधिकारियों द्वारा प्राप्त हुआ है, और आज समय-समय पर उचित सहयोग प्राप्त होते रहता हैं। इस तालाब की उड़ाही मनरेगा योजना द्वारा पूर्व में की गई थी।