
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट था जिसमें मिडिल क्लास, वरिष्ठ नागरिक और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की गई है। अब सात लाख से कम सालाना आय पर कोई टैक्स देना नहीं होगा। यह बात भाजपा ज़िला महामंत्री सह अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस बजट से ग्रीन ग्रोथ होगा। यह केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक कदम है जिसमें मध्यम वर्ग को इस बजट से काफ़ी राहत मिलेगी। इस बजट से मजबूत नींव का निर्माण होगा। बजट से हर वर्ग का सपना पूरा होगा। बजट में कई उत्साह वाली योजनाएं हैं। इसमें सबको कुछ न कुछ दिया गया है। यह समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेषकर मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी गई है, जो टैक्स स्लैब बनाया गया है वो राहत देने वाला है। युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक सभी को इस बजट में राहत दी गई है।






