हादसा

नदी में अपने पूर्वजों को पानी अर्पण करने गए युवक की डूब कर मौत, तलाश जारी 

          डॉ. ओम प्रकाश कुमार 

दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर के सोन नदी में काली स्थान घाट पर पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को पानी अर्पण करने गए एक युवक की नदी की तेज धार में बहने से डूब कर उसकी मौत हो गई।

संवाद भेजे जाने तक तक डूबे युवक का पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश जारी है। घटना रविवार के सुबह की है। मृतक युवक की पहचान दबगर टोली निवासी स्व. किशोरी प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता हैं कि युवक को नदी की गहराई का पता नहीं चल पाया होगा और वह तेज धारा में बहते हुए डूब गया। इसकी सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं इधर राजस्व अधिकारी सह प्रभारी सीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं प्रभारी थानाध्यक्ष गिरींद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer