विविध

ज़िले में कल भी बारिश होने की हैं संभावन, रविवार से मौसम रहेगा साफ़  

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जिले में 5 फरवरी को भी हल्के बारिश होने की संभावना हैं, वहीं हल्के बादल भी छाए रहने की आशंका है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने देते हुए बताया कि दिनांक 6 फरवरी से ही मौसम साफ होगा। दिनांक 5, 6, 7, 8, 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 22, 21, 21, 22, 24 एवं न्यूनतम तापमान 8.5, 8, 9, 10, 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। ज़िले में 4 फरवरी 2022 का अधिकतम तापमान 20.1 एवं न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 10.2 एमएम वर्षा दर्ज किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी ठंड से राहत नही मिलने वाली हैं और ठंड का प्रकोप बारिश होने के बाद भी जारी रहने का पूर्वनाम हैं।

यह बारिश फसलों के लिए हैं फायदेमंद : बताया कि इस बारिश से जिन फसलो में सिंचाई की आवश्यकता थी, किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च का बचत होगी। वहीं गेहूं फसल के लिए लाभ होगा क्योंकि औरंगाबाद में अधिकांश किसान 15 दिसंबर से 5 जनवरी तक गेहूं की बुआई किये हैं। तथा उन्हें यूरिया का दूसरा उपरिवेशन बारिश के बाद दे सकते है। दलहन फसल चना, मसूर के लिए लाभ है क्योकि औरंगाबाद में चना, मसूर की बुआई विलंब से हुआ है और अधिकांश जगह फसल में अभी फूल नहीं आ रहे है, लेकिन जो पुष्पावस्था (फूल आ गया) हो उस फसल का बारिश से फूल झड़ने की संभावना हो सकता हैं। सब्जियों के लिए भी यह बारिश लाभदायक होगा। लेकिन आलू की फसल जो तैयार हो गई है। उसके खुदाई के लिए खेत मे नमी होने से खुदाई करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। सरसो की फसल जो पुष्पावस्था (फूल आ गया है) हवा के साथ बारिश होने से फूल गिरने की समस्या हो सकती है। अगर कुछ किसान अभी तक धान की फसल काटने के बाद थ्रेसिंग नही किये है तो उनके खरिहान में रखा धान का फसल भीग गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer