
– डी के यादव
कोंच प्रखंड में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई
कोंच। प्रखंड में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने तथा उप मुखिया व उप सरपंच के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को दोपहर 12 बजे से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शुरू हुई। पहले दिन असलेमपुर और गरारी पंचायत के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में मुखिया रजनी कुमारी (असलेमपुर पंचायत) , मुखिया पूजा कुमारी (गरारी पंचायत) सरपंच माधवी देवी (असलेमपुर पंचायत) , सरपंच अनवर मियाँ (गरारी पंचायत) , वार्ड सदस्य तथा पंच शामिल थे। प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता तथा शराब की सेवन न करने व दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। उसके बाद उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव हुआ। असलेमपुर पंचायत से गुड़िया देवी उप मुखिया तथा नीतू देवी उप सरपंच चुनी गईं। वहीं, गरारी पंचायत से बसंत बिंद उप मुखिया तथा नेहा कुमारी उप सरपंच लॉटरी से चुनी गईं। असलेमपुर पंचायत से उप मुखिया के लिए तीन उम्मीदवार सीमा कुमारी , दीप्ति कुमारी तथा गुड़िया देवी ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें सीमा कुमारी ने बिना समर्थक के नामांकन दाखिल किया था। जिसके कारण सीमा का नामांकन को रद्द कर दिया गया। शेष बचे दो उम्मीदवार का वोटिंग कराया गया। जिसमें कुल 15 वोट में से 4 वोट रिजेक्ट पाया गया और 11 वोट वैध पाया गया। जिसमें गुड़िया देवी को 8 तथा दीप्ति कुमारी को 3 मत प्राप्त हुए। वहीं, असलेमपुर पंचायत से उप सरपंच पद के लिए नीतू देवी को निर्विरोध चुना गया। इधर , गरारी से उप मुखिया के लिए बसंत बिंद तथा बबिता कुमारी ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें बसंत बिंद को 10 मत तथा बबिता कुमारी को 4 मत प्राप्त हुए, जबकि एक वोट रिजेक्ट पाया गया। वहीं, चुनाव से पूर्व गरारी पंचायत से आये रामकृत सिंह , वार्ड संख्या 3 के पंच अपने पिता की याद में फुट फुटकर रो पड़े, उन्होंने बताया कि बचपन में मेरे पिताजी मर गए थे। जिनकी याद आ गई। इसीलिए रो रहे हैं। वे करीब 10 मिनटों तक किसान भवन के मुख्य कक्ष के सामने रोते रहे। गरारी पंचायत से उप सरपंच के लिए नेहा कुमारी और रवि कुमार ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें दोनों को 6 – 6 मत प्राप्त हुए थे। जबकि 3 मत अवैध पाया गया। इस प्रकार दोनों प्रत्यासी को बराबर – बराबर मत आने पर लॉटरी का इस्तेमाल किया गया। जिसमें नेहा कुमारी विजय प्राप्त कर ली। मौके पर जिला से आये प्रेक्षक सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गया द्विवेश शर्मा , प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी , अनिल कुमार (पंचायत सचिव) , हरे कृष्ण , मुन्ना अंसारी , रामजय सिंह सहित सभी कार्य पालक सहायक उपस्थित थे।