– डी के यादव
रफीगंज(औरंगाबाद) रफीगंज शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार भवन में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललित प्रसाद सिंह का विदाई समारोह सह महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर अस्पताल परिसर के मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। वहीं, विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरबिंद कुमार सिंह व संचालन रूपेश कुमार (लिपिक) ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ कुमार वीरेंद्र प्रसाद (सिविल सर्जन) ने कहा कि डॉ ललित प्रसाद सिंह की सेवानिवृत्त होने के बाद यह आयोजन सराहनीय है। कामना है कि वे अपने जीवन को अपने परिवार के साथ स्वच्छ वातावरण में व्यतीत करें। डॉ किशोर कुमार (एसीएमओ) ने कहा कि इस संस्थान में उनके साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मिलजुल कर कई वर्षों तक जनता को सेवा करने का अवसर मिला, जो यादगार रहेगा। डॉ बिनोद कुमार सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) ने कहा कि एक ही साथ हमदोनों अस्पताल में योगदान दिए थे और आज 32 वर्षों का साथ में लोगों को सेवा देने का कार्यकाल रहा। सेवानिवृत्त डॉ ललित प्रसाद सिंह ने कहा कि आप सबों का सम्मान प्राप्त हुआ जिसका सदैव आभारी रहेंगे। इसी प्रकार आगे भी सम्मान मिलता रहे। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल परिवार की ओर से उनके विदाई समारोह में कई वस्तुओं को भेंट किया गया। मौके पर डॉ कुमार महेंद्र प्रताप (गैर संचारी रोग पदाधिकारी), शोभा कुमारी, डॉ प्रीति, डॉ कुमार सौरव, कान्हां के अलावे सभी चिकित्सक, अवधेश प्रसाद, अरुण प्रसाद (लिपिक), विकास कुमार सिंह, डी के यादव, अशोक कुमार, जयंती शर्मा, रेणु कुमारी, सविता कुमारी, रंजना कुमारी, राधा कुमारी, आशा कुमारी सहित कई एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी, आशा व अन्य लोग उपस्थित थे।