विविध

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई गई 74 वीं पूण्यतिथि 

गांधी सत्य से आग्रह तक विषय पर विचार गोष्ठी का भी किया गया आयोजन

मगध हेडलाइंस: जम्होर (औरंगाबाद) सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत जम्होर में मुखिया अलावती देवी के आवास पर भारत माता के अमर सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। साथ ही गांधी सत्य से आग्रह तक विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी औरंगाबाद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी ने संबोधन के क्रम में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में उनकी प्रमुख भूमिका थी। सत्य, अहिंसा, प्रेम के पुजारी गांधी ने सत्याग्रह के बल पर पूरे देश को आजाद कराया। उनका सत्याग्रह का प्रयोग पूरे विश्व के लिए एक नजीर बन चुका है। विदेश से लौटने के बाद उन्होंने सत्याग्रह का प्रयोग बिहार प्रदेश की धरती चंपारण में शुरुआत की थी। इस दौरान राणा सुनील सिंह, पवन कुमार सिंह, राहुल राज, पंचायत सचिव प्रेम कुमार, गणेश राम, राम पुकार ओझा, अनिल ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, चंद्रशेखर विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer