विविध

औरंगाबाद ज़िले का नाम देव हों, महोत्सव का हैं उद्धेश्य

अब 7 फरवरी की जगह 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा देव महोत्सव 

मगध हेडलाइंस: देव (औरंगाबाद) जनेश्वर विकास केन्द्र प्रखंड ईकाई देव की एक आवश्यक बैठक सहदेव चौधरी पुस्तकालय देव मे शिक्षक नेमन राम मेहता की अध्यक्षता मे हुई। केन्द्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि सूर्य मंदिर देव के पुजारियों के अनुसार अचला सप्तमी 8 फरवरी को है। इसलिए देव महोत्सव अब 7 फरवरी की जगह 8 फरवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 8 फरवरी को सुबह 10 बजे पूजन से महोत्सव की शुरुआत होगी तथा सूर्यमंदिर से कार्यक्रम स्थल सहदेव चौधरी पुस्तकालय गोदाम तक औरंगाबाद जिला का नाम देव करने के लिए पैदल मार्च निकाला जायेगा। क्योंकि महोत्सव का मुख्य उद्धेश्य औरंगाबाद जिला का नाम देव करने का है। तत्पश्चात देव के ऐतिहासिक गरिमा और धार्मिक महिमा बिषय पर संगोष्ठी आयोजित किया जायेगा। बाद मे देव महोत्सव 2021 के आयोजन मे अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। अन्त मे काब्य गोष्ठी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में विश्वनाथ राय, अनील सिंह, निर्मल सिंह, जनेश्वर यादव, दिलीप कुमार सिंह, जनेश्वर विकास केन्द्र के केंद्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह, रामाश्रय पांडेय अधिवक्ता, यशवंत कुमार अधिवक्ता, वार्ड सदस्य मीना देबी, नागेन्द्र प्रसाद बलिराम चन्द्र वंशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer