विविध

जनता दरबार लगाकर लोगों की सुनी समस्या

       – डी के यादव

मगध हेडलाइंस: कोंच (गया) थाना के सभागार में अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार एवं थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद के द्वारा जनता दरबार लगाया गया और समस्याओं को सुनकर निपटारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता दरबार में तीन लोगों को जमीन से संबंधित मामला आया। जिसमें नागेंद्र कुमार दांगी ग्राम बैकटपुर और दुसरा मामला बखोरी यादव और द्वितीय पक्ष उपेंद्र यादव के द्वारा दखल कब्जा को लेकर आवेदन दिया गया जिसे दोनों मामलों को सक्षम न्यायालय में जाने को अंचलाधिकारी ने कहा। जनता दरबार में तीसरी मामला प्रधाना गांव से शांति देवी एक विधवा औरत अपनी बेटी सोनी कुमारी के साथ जनता दरबार में आकर अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार से एक आवेदन देकर अपने भैंसुर रामपति दास पर गलत बंटवारे करने की बात आवेदन में जिक्र किया है। अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार एवं एसआई रवीन्द्र सिंह रामपति दास को बुला कर डांट फटकार लगा कर और समझा बुझाकर खानगी बंटवारा सरपंच के समक्ष रखकर करने को कहा। थाना क्षेत्र व गुरारू अंचल से सिआई राम बिनय मोची रौना से दो,डबुर से एक ,डुमरा से एक नोटिस जारी कर जांच करने को कहा। मौके पर एसआई किशोरी चौधरी,एसआई रविन्द्र सिंह , कोंच सरपंच अंजय कुमार उपस्थित रहे। वहीं, आंती थाना में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार और राजस्व पदाधिकारी बिनित ब्यास ने जनता दरबार लगाया। राजस्व पदाधिकारी बिनित ब्यास ने बताया कि जनता दरबार में एक भी मामला किसी व्यक्ति द्वारा नहीं आने की बात कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer