
– डी के यादव
मगध हेडलाइंस : कोंच (गया) थाना के गेट पर गोह गया मुख्य मार्ग पर कोंच पुलिस ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना मास्क पहने लोगों पर जुर्माना लगाया। जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि कोविड को देखते हुए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। कहीं भी रहें तो अपने आप को सुरक्षित रहें। मौके पर एस आई मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ मास्क चेकिंग किया और मास्क नहीं लगाने वाले को चलान काटा।