औरंगाबाद। चावल के उबले पानी (राइस जूस व माड़) से भरे बर्तन में गिरकर एक चार वर्षीय मासूम झुलस गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में स्थानीय समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। यह मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी उमगा पंचायत के दर्जी बिगहा गांव की है। जहां यह हादसा हो गई। घायल मासूम की पहचान उस गांव निवासी मो. रफीक की चार वर्षीय पुत्री इनाया प्रवीण के रूप में की गई है।
चिकित्सकों के मुताबिक मासूम की हालत चिंताजनक बनी हुई है जिसमें प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्य जगह रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य अपने कामों में व्यस्त थे और उबला चावल का पानी बर्तन में रखा हुआ था तभी मासूम उस उबले पानी में जा गिरी जिसमें वह गंभीर से झुलस गई। इसके बाद उसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। फिलहाल यहां मासूम का उपचार किया जा रहा हैं। हालांकि उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं।