– डी के यादव
कोंच(गया) प्रखंड के गया गोह मुख्य मार्ग पर स्थित बेदौली अहियापुर के बीच बने डायबर्शन के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत्त बताया। संवाद सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरारू प्रखंड के ग्राम मनियार बिगहा निवासी स्व. परन यादव के पुत्र हरेंद्र यादव (28) कोंच प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोरकट्टी अपने बड़े भाई ललन यादव के ससुराल रामाश्रय यादव के घर मकर संक्रांति के मौके पर जा रहे थे। जाने के क्रम में जब अहियापुर के समीप डायबर्शन पुल के पास पहुंचे तो उनके बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वे गिर गए और उन्हें सर में काफी दर्दनाक चोट आयी जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। मालूम हो कि मृत्तक का 5 वर्ष का एक छोटा लड़का प्रीतम नाम का है। उनकी पत्नी रूबी देवी (25) का रो – रो कर बुरा हाल है। उनके मौत के बाद परिवार सहित प्रखंड के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर कोंच पुलिस दल बल के साथ पहुंची और समाचार प्रेषण तक पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था।