
औरंगाबाद। एनएच 139 पर अंबा के समीप तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन ने दो बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद नागरिकों के द्वारा दोनों को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इस घटना में घायल युवकों की पहचान मदनपुर थाना अंतर्गत निवासी राम कुमार सिंह के पुत्र उदय सिंह एवं मथुरा सिंह के पुत्र अजय सिंह के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को वे दोनों अंबा स्थित एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी उस जगह यह दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में चिकित्सकों के मुताबिक दोनों का पैर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस घटना के बाद वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन इधर दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।















