विविध

थाना में लगा जनता दरबार

– डी के यादव

मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) प्रखंड के कोंच थाने के सभागार में अंचलाधिकारी योगेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद के नेतृत्व में जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को लगाया जाता है। थाने के जनता दरबार में कोंच अंचल से राजस्व कर्मचारी रामप्रवेश शर्मा और गुरारू अंचल से अंचल निरीक्षक रामविनय मोची और एस आई दिनेश सिंह के द्वारा जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित समस्या को सुना गया। दरबार में रामानुज प्रसाद नेहोरा पाठक विगहा से रैती भुमि में नाली अवरुद्ध होने से आपत्ति जताया। वहीं, आंती थाने के प्रांगण में अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार और थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में बीते शनिवार को रैती भुमि से संबंधित लंबित मामला था उसे अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर थाना बुलाकर मामला को निष्पादित किया गया। कैथी गांव से विद्यानंद प्रसाद पिता जनेश्वर प्रसाद के द्वारा भुमि विवाद से संबंधित आवेदन जनता दरबार में दिया गया। उसे अंचलाधिकारी ने द्वितीय पक्ष को नोटिस जारी कर अगले जनता दरबार में निष्पादित करने की बात कहा। गुरारू सीआई राम विनय मोची के पास जनता दरबार में रामाशीष यादव और रामस्वरूप यादव दोनों अपने संबंधित थे, दोनों का ससुराल में साढ़े पांच डिसमिल जमीन मिला था। उसमें विनोद यादव और कमलेश यादव के द्वारा एक ही व्यक्ति से गलत तरीके से 11 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री करवाने का मामला प्रकाश में आया। जिसकी आवेदन ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer