
औरंगाबाद। विगत दिनों जिला परिषद की सामान्य बैठक में सर्व सम्मति से जिला मुख्यालय स्थित दानी बिगहा बस स्टैंड का नामकरण पूर्व मंत्री स्व. रामविलास सिंह यादव के नाम से किया गया था। वहीं आज प्रस्तावित स्थल पर बोर्ड लगाया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजद ज़िला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, ज़िला पार्षद शंकर यादव, शशि भूषण शर्मा, अनिल यादव, सुरेंद्र यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि व राजद नेता डॉ संजय यादव, ज़िला पार्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेश यादव समेत अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ज़िला मुख्यालय स्थित दानी बिगहा बस स्टैंड का प्रस्तावित नाम पूर्व मंत्री राम विलास सिंह यादव के नाम पर रखा गया था जिसको लेकर आज बोर्ड लगाया गया है। वहीं जल्द ही उनकी आदम कद प्रतिमा भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़िले में पिछड़ों के ‘सूरमा’ कहे जाने वाले रामविलास सिंह यादव सात विभागों के मंत्री रहे। लेकिन कभी उनके दामन पर दाग नहीं लगा। उनके जाति तोड़ो और समाज जोड़ो के सिद्धांत पर आज चलने की आवश्यकता है। वे जात-पात पर विश्वास नहीं रखते थे।
उन्होंने सामजिक सद्भावना के आधार पर समाज का उत्थान किया। उनका मानना था कि जब समाज बढ़ेगा तभी प्रदेश भी विकास की ओर आगे बढ़ेगा। हम सभी को उनके आदर्शों को अनुशरण करने की जरूरत हैं। रामविलास बाबू के आदर्शों व विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। इंसान अपने कर्म के आधार पर याद किया जाता है।