औरंगाबाद। बंदेया थाना अंतर्गत शोसना गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे आस-पास सनसनी खेज है। इधर घटना के बाद से मृतका के पति समेत अन्य परिजन घर से फरार है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय औरंगाबाद भेज दी गई है। वहीं मामले में मृतिका के पिता गया जिलें के कोंच थाना अंतर्गत दुसाध बिगहा निवासी उमेश पासवान ने दामाद सुबोध पासवान समेत उनके भाई मनोज पासवान, विनोद पासवान, सुधिर पासवान एवं पिता भोला पासवान के साथ-साथ मृतिका के दो गोतनी दौलती देवी एवं कंचन देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। कहा कि ये सभी अक्सर हमारी बेटी के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देते रहते थें जिसमें कई बार समझौते हुये लेकीन आज आख़िरकार इन लोगों ने हमारी बेटी की हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष रामायण कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि मृतिका के दो छोटे बच्चे हैं।
Related Articles
Check Also
Close
-
अंचलाधिकारी ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान, लगाया गया जुर्मानाJanuary 9, 2022
-
आयरन की कमी के कारण होती है एनीमियाSeptember 7, 2021
-
बिहार का पहला मशरूम यूनिट, प्रति माह की उत्पादन क्षमता 400 एमटीSeptember 7, 2022
-
नाला में डूबने से राज मिस्त्री की मौत, झाड़ी से मिला शवSeptember 10, 2022