औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित औरंगाबाद के अधिवक्ता संघ भवन के प्रांगण में ज़िले की महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था जन विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह ने किया। जबकि संचालन संस्था के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया। नव वर्ष की एक दूसरे को बधाई दी एवं जिला स्थापना दिवस सह नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाने के लिए चर्चा की। जन विकास परिषद संस्था का पुनर्गठन किया गया। मुख्य संरक्षक के रूप में पंचदेव धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह, संरक्षक जिला विधि संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, विष्णु धाम के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को बनाया गया।अध्यक्ष शिव नारायण सिंह, उपाध्यक्ष रामजी सिंह, कमलेश कुमार सिंह, रामचंद्र यादव, सरपंच संघ के प्रदेश संरक्षक रविंद्र कुमार सिंह को बनाया गया। सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, सह सचिव सुरेश विद्यार्थी, कविता विद्यार्थी, उज्ज्वल रंजन को बनाया गया। धनंजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामभजन सिंह, सत्यचंडी महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉक्टर संजीव रंजन, लालदेव प्रसाद,अनिल कुमार सिंह, यशवंत कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह को बनाया गया।जबकि, औरंगाबाद के नगर संयोजक के रूप में राजीव सिंह को जिम्मेवारी दी गई। चर्चा के क्रम में जिला महोत्सव एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा। विदित हो कि जन विकास परिषद संस्था द्वारा 1992 ई0 से ही जिला स्थापना दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती रही है।जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम में साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन की जिम्मेवारी साहित्य संवाद को दी गई। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने की जिम्मेवारी सुरेश विद्यार्थी, रामचंद्र सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, अनिल कुमार सिंह को दी गई। एक अन्य प्रस्ताव में औरंगाबाद जिले में जिले भर के सड़कों पर अवैध ठोकर से यात्रा में परेशानी आ रही है। ठोकर हटाने के लिए जिला पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को आग्रह पत्र लिखा जाए। आग्रह पत्र बनाने की जिम्मेदारी कमलेश कुमार सिंह एवं अनिल कुमार सिंह को दी गई। महत्वपूर्ण प्रस्ताव में जिले में कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग की गई। संबंधित प्रारूप बनाने की जिम्मेवारी सुरेश विद्यार्थी एवं रामचंद्र सिंह को दी गई। आज के महत्वपूर्ण बैठक में सुरेंद्र सिंह,रामजी सिंह, जगदीश सिंह, विनोद मालाकार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
नवनिर्वाचित मुखिया ने जनता का जताया आभारOctober 31, 2021
-
कोविड टीकाकरण में विशेष योगदान देने वाले हुए सम्मानितMarch 16, 2022
-
परैया थाना का बांछित नक्सली हुआ गिरफ्तारDecember 4, 2021