
औरंगाबाद। देव प्रखंड स्थित सहदेव चौधरी पुस्तकालय के प्रांगण में जनेश्वर विकास केन्द्र प्रखंड इकाई देव की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विश्वनाथ राय ने किया। सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं प्रस्ताव पारित किया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से आग्रह किया जाए की देव महोत्सव निरंतरता को बनाए रखने के लिए महोत्सव तीन दिवसीय सरकारी स्तर से प्रत्येक वर्ष मनाया जाए। नहीं मनाए जाने पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी जनेश्वर विकास केंद्र के तत्वाधान में महोत्सव प्रायोजक विधि से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यक्रम स्थल तय करने की जिम्मेदारी निर्मल कुमार सिंह, रामाश्रय पांडेय, जसवंत कुमार, समाजसेवी नंदलाल कुमार, अनिल कुमार सिंह को दी गई। देव महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए अगली बैठक 9 जनवरी 2022 को समाजसेवी विश्वनाथ राय के आवास पर आयोजित की जाएगी। विदित हो कि देव महोत्सव 1992ई0 से 2000 ई तक जन सहयोग से तीन दिवसीय आयोजित होते आया है। 2001 में उक्त महोत्सव को सरकार ने अधिग्रहण किया और सरकार द्वारा ही आयोजित हो रही थी। 2021 मे सरकार द्वारा महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया तो संस्था द्वारा ही महोत्सव का आयोजन किया गया था।इस वर्ष भी देव महोत्सव 2022 जनेश्वर विकास केंद्र के तत्वाधान में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।आज के महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी, शिक्षक नेमन राम मेहता, रामाश्रय पांडेय, निर्मल कुमार, अनिल सिंह, समाजसेवी नंदलाल कुमार, मीना देवी अधिवक्ता, यसवंत कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।