राजनीति

3 पंचायतों का कराया गया शपथ ग्रहण, कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था

 – डी के यादव

कोंच। प्रखंड कार्यालय के किसान भवन सभागार में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता को लेकर कोंच प्रखंड के काबर , आँती एवं चबुरा पंचायतों के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्यों एवं पंचों का शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही उप मुखिया और उप सरपंच का चुनाव भी कराया गया। पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद द्विवेश शर्मा की उपस्थिति में नवनिर्वाचित मुखिया सुमंती देवी (पति अवधेश दास, काबर पंचायत) , मुखिया सुनिता कुमारी (पति संजय यादव , आँती पंचायत) , मुखिया संजय यादव (चबुरा पंचायत) , सरपंच मंजु देवी (काबर) , आँती से सरपंच संजू देवी , चबुरा से सरपंच चंचल कुमार यादव सहित वार्ड सदस्यों व पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने पहले पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उसके बाद नशामुक्ति, आजीवन शराब का सेवन नहीं करने एवं शराबबंदी को लागू करने के लिये विधि सम्मत कार्रवाई करने का शपथ दिलाया। इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभागार में शपथ ग्रहण की शुरुआत हुई।काबर पंचायत से चंदन कुमार यादव ने 8 मत लाकर रकीवा खातून (छह मत) को हराया और इस प्रकार से चंदन कुमार यादव उप मुखिया बन गए। एक मत रद्द घोषित किये गये। आँती पंचायत में अमरेंद्र दास निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित हुए। उप सरपंच में आँती से दो लोगों ने . नामांकन दाखिल किया। जिसमें बिजांती कुमारी (कवीन्द्र कुमार की पत्नी) को 8 तथा नसीमा खातून को 5 मत प्राप्त हुए। जबकि 2 मत अवैध निकला। काबर से उप सरपंच में सविता देवी तथा विजय पासवान ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें सविता को 9 तथा विजय पासवान को 3 तथा 2 अवैध मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सविता देवी ने विजय प्राप्त कर ली। चबुरा पंचायत से रिंकू देवी (संतोष यादव, बरई) तथा पिंकू कुमारी ने उप मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया। जिसमें रिंकू को 11 तथा पिंकू को 3 मत प्राप्त हुए। वहीं , चबुरा पंचायत से उप सरपंच पद के लिए मनोज कुमार तथा मुन्नी देवी ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें मनोज कुमार को 10 तथा मुन्नी देवी को 3 मत प्राप्त हुए। सभी निर्वाचित उपसरपंच एवं उप मुखिया को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। मौके पर रामजय सिंह , धनंजय गुप्ता , सूर्यकांत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer