
किसी भी चुनाव में प्रत्याशी होते हैं काफ़ी महत्वपूर्ण : संजय जयसवाल
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष की हाथों को करना है मजबूत : जनक चमार
प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराना हैं, हम सभी कार्यकर्ता की हैं जिम्मेदारी : सुशील सिंह
औरंगाबाद। विधान परिषद चुनाव 2022 के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संयुक्त बैठक शहर के बंधन रिशोर्ट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जयसवाल शामिल हुये। वहीं इसके अलावा सांसद सुशील कुमार सिंह, बिहार सरकार मंत्री सह प्रभारी मंत्री जनक राम मौजूद रहें। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री मुकेश सिंह किया।
संजय जयसवाल ने कहा कि विधान पार्षद प्रत्याशी दिलीप सिंह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में नहीं थें। लेकिन फिलहाल उन्हें ना सिर्फ दल में सर्वसम्मति से शामिल कराया गया है। बल्कि अपने पार्टी का उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया है। वे पिछले 22 सालों से सदर प्रखंड के लगातार प्रमुख हैं जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में जरूर मिलेगा। श्री जायसवाल ने कहा कि यहां नेताओं की बहुत बड़ी श्रृंखला है जदयू, भाजपा, हम, लोजपा (पारस) एवं वीआईपी सभी एनडीए के कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने प्रत्याशी को चुनाव जिताएंगे। वहीं विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारा प्रत्याशी बाहरी का नहीं है। जो व्यक्ति अपनी निजी लाभ के लिए अपना क्षेत्र छोड़कर यहां आया हो, उनसे जनता के हितों की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
प्रभारी मंत्री जनक चमार ने कहा कि यह जीत सुनिश्चित है। चुनाव पार्टी नहीं कार्यकर्ता लड़ता हैं जिनमें हम सभी एनडीए कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल की हाथों को मजबूत करना हैं। सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में विधान पार्षद के 24 सीट पर चुनाव हो रहा है। लेकिन औरंगाबाद का चुनाव काफ़ी महत्वपूर्ण हैं, जब प्रदेश अध्यक्ष पटना से चलकर खुद औरंगाबाद पहुंचे हैं तो बात समझने योग्य है। यह चुनाव काफ़ी महत्वपूर्ण हैं जिसमें हम सभी कार्यकर्ता का दायित्व हैं कि प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित कराना हैं।
इस दौरान पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह, विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता, विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक अशोक सिंह, मनोज शर्मा, सत्यनारायण यादव, भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजन सिंह, संगठन प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, हम जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, वीआईपी जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी, लोजपा (पारस) जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, देव पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक, अमिताभ सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अशोक मेहता, रामेश्वर बैठा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू नेता संजीव सिंह, दीपक सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, संजय पटेल, जुगनू अहमद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,पुरषोतम सिंह,अनिल सिंह, गोपाल शरण सिंह, विनय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव यादव, बबुआ जी, रामानुज पांडेय, दीपक पटेल, संजय मेहता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, मितेन्द्र सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रदीप चौरसिया, धनंजय सिंह, जिलामंत्री आलोक सिंह, दीपक सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।