औरंगाबाद। गोली कांड के एक आरोपी को नगर थाना की पुलिस ने धर दबोचा हैं। जबकि यह मामला रफीगंज थाना अंतर्गत बीबीपुर गांव की हैं। जहां कुछ दिन पहले गोली कांड में इस आरोपी ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसमें इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज़ करवाया गया था जबकि यह तब से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान बीबीपुर गांव निवासी रंजय सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि निशानदेही के आधार पर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह रफीगंज थाना कांड संख्या 292/22 का नामजद अभियुक्त हैं जिस पर गोली कांड में एक महिला को ज़ख्मी करने का आरोप हैं। फिलहाल गिरफ्तार कर उसे रफीगंज थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं रफीगंज थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि अभियुक्त पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम में आज वह नगर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
जनवरी में सामूहिक विवाह कराएगा बासुकीनाथ सेवा समितिOctober 17, 2022
-
पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार April 1, 2022
-
अधिवक्ताओं ने चार जजों की नियुक्ति का किया मांगDecember 19, 2021







