
औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत जम्होर के ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप अवस्थित भुईयां बिगहा टोले में मुंडेश्वरी इंडस्ट्रियल ग्रुप के मालिक सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह के सौजन्य से असहाय निर्धन व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकेश कुमार सिंह, औरंगाबाद मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला मंत्री पवन विश्वकर्मा, मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष अमित कुमार केसरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार, सूरज विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। संबोधन के क्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ठंढ के इस मौसम में गरीबों के पास गर्म कपड़ों की समस्या होती है। इसी सिलसिले में मुंडेश्वरी इंडस्ट्रियल ग्रुप ने एक अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम की शुरुआत की है। लोगों ने यह भी कहा कि इस ग्रुप के द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य संपादन से सामाजिक समरसता एवं भाईचारा को बढ़ावा मिलती है। इस कार्यक्रम से ग्रामीणों में हर्ष भी देखी गई।